Advertisement

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन उर्दू जगत की अपूरणीय क्षति- सीएम नीतीश

CM Nitish expressed grief

CM Nitish expressed grief

Share
Advertisement

CM Nitish expressed grief:  शायर मुनव्वर राना का रविवार रात निधन हो गया है। वो 71 साल के थे। फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण मुनव्वर ने दुनिया से अलविदा कहा। मुनव्वर को काफी समय से किडनी की भी परेशानी थी। सोमवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गीतकार जावेद अख़्तर भी  मुनव्वर राना की आखिरी यात्रा में शामिल हुए। वहीं देश की कई हस्तियों और राजनीतिज्ञों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Advertisement

बोले, हिंदी और अवधी में भी लिखते थे

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुनव्वर राना मशहूर शायर और कवि थे। वे उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते थे।

ईश्वर से की प्रार्थना

उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुनव्वर राणा के निधन से साहित्य जगत खासकर उर्दू साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: मामा के यहां आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *