Biharराजनीतिराज्य

ईसाई समाज के साथ आने से नीतीश के सर्वधर्म समभाव को मिलेगा बल- उमेश

Christians Join JDU: बुधवार को पटना में जेडीयू प्रदेश कार्यालय में ईसाई मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां एवं विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ की उपस्थिति में ईसाई समुदाय के कई लोगों ने जेडीयू का दामन थामा। कार्यक्रम में बिहार विधानपरिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, कुलवंत सिंह, एजाज अहमद, मो इम्तियाज, कुमार गौतम सुधांशु उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनोज कुमार, रेणु राजी, अभिषेक पॉल, राजी जेम्स, विजय डेविड विलयम्स, एन्ड विलियम, अपिल जियतु थे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशरफ हुसैन एवं संचालन मोहन पॉल ने किया।

Christians Join JDU: ईसाइयों ने ग्रहण की जेडीयू की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज का मिलन समारोह बेहद ही खास है। आज ईसाई समाज के लोग जेडीयू परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। इससे हमारे नेता नीतीश कुमार के सर्व धर्म समभाव के मूलमंत्र को बल मिलेगा। नीतीश कुमार के शासनकाल में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए अद्वितीय काम हुए हैं। न्याय के साथ विकास की नीति को अपनाते हुए हमारे नेता ने सभी समाज के लोगों को बराबर अवसर प्रदान किया है।

‘अल्पसंख्यक पर अत्याचार के मामले में पीएम चुप’

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था लेकिन जब अल्पसंख्यक भाइयों पर अत्याचार होता है तो प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने एवं बेरोजगारी दूर करने के नाम पर जनता के साथ छल किया है। 2024 में हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और उनके भ्रामक दुष्प्रचार से भी जनता को आगाह करना है।

‘ईसाइयों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय’

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सरकार अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में कई जगहों पर ईसाई समुदायों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। बिहार सरकार द्वारा मदर टेरेसा और सरोजिनी नायडू के नाम से बालिका छात्रवास संचालित किया जा है।

‘केंद्र सरकार कर रही संविधान से छेड़छाड़’

विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि हमारा देश आज संकट के दौर से गुजर रहा है। केंद्र की सरकार द्वारा संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। नीतीश कुमार बिहार की 13 करोड़ जनता की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं। मोदी सरकार बिहार की हकमारी कर रही है। प्रधानमंत्री को बिहार की चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ गुजरात के चंद उद्योपतियों की चिंता है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: बेगूसराय घटना के दोषियों को दिलवाएंगे कठोर सजा- सुनील कुमार

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button