Advertisement

Chhattisgarh New CM: कौन हैं नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय?, राजनीति से है काफी पुराना नाता

Chhattisgarh New CM who is vishnu deo sai know detail about him in hindi
Share

Chhattisgarh New CM

Advertisement

छत्तिसगढ़(Chhattisgarh New CM) में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। हालांकि कौन इस बार प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने वाला है। इस पर संश्य बना हुआ था। रविवार 10 दिसंबर को यह तय हुआ कि इस बार नए सीएम विष्णु देव साय होंगे। इसी के साथ भाजपा में चल रहा मंथन भी आज थम गया है।

Advertisement

आदिवासी समाज से आते है छत्तिसगढ़ के नए सीएम

कुनकुरी से आने वाले विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से आते हैं। भाजपा ने साल 2020 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपा था। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है। साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में भी होती है। वह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। साल 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था। मालूम हो कि राज्य में अजित जोगी के बाद कोई भी दूसरा आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री नहीं बना था।

कब हुआ था जन्म?

आपको बता दें कि नए सीएम का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वहीं उन्होनें अपनी 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से ही की है। कैरियर की बात की जाए तो उनके कैरियर की शुरुआत सरपंच  के रुप में हुई थी। बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच के रुप में उन्हें चुना गया था।

बता दें कि ना सिर्फ सरपंच बल्कि साल 2006 में उन्हें छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद साल 2011 में दोबारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में उन्हें चुना गया था। वहीं साल 2023 8 जुलाई को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य चुना गया। इसी के साथ नए सीएम की पैठ आदिवासी समुदाय में काफी अच्छी है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/bihar-news-shivanand-tiwari-statement-on-dheeraj-sahu-case-controversy-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *