Advertisement

Bihar: जेडीयू में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पत्नी को मिल सकता है सीवान सीट से टिकट

Bihar

Bihar

Share
Advertisement

Bihar: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा शनिवार को अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन पार्टी के प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी के साथी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित थे।

Advertisement

दल के पुराने सदस्य

इस मौके परजदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि 2017 से 20 तक ये जदयू के ही विधायक थे। कल ही इन दोनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। यह पुराने साथी हैं और जेडीयू परिवार में इनका स्वागत है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी में इनका स्वागत है। यह इस दल के पुराने सदस्य हैं। मुझे और ज्यादा नजदीकी और रिश्ता रहा था। 2015 से 2020 तक जब यह जदयू के विधानसभा के सदस्य थे तो उसे वक्त में विधानसभा का अध्यक्ष था। तो इस नाते भी अध्यक्ष और सदस्य का जो रिश्ता होता है, आपस में बातचीत से लेकर के एक दूसरे को देखने पर रखने का मौका मिलता है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह किसी कारणबस पार्टी छोड़कर चले गए थे। आज पुनः हमारे नेता के कार्य और उनके विचारों से प्रभावित होकर आए हैं। उम्मीद है कि उनके आने से उन इलाकों के साथ अन्य जगहों पर भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। रमेश सिंह कुशवाहा का काफी पुराना राजनीतिक इतिहास रहा है।

कुछ दिनों पहले तक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के थे प्रदेश अध्यक्ष

वही रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज हम दोनों सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता को ग्रहण कर रहे हैं। मैं कुछ दिनों पहले तक राष्ट्रीय लोक मोर्चा उसका प्रदेश अध्यक्ष था और यह सभी लोग एनडीए का हिस्सा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए और पार्टी के नीति कर्म और सिद्धांत में विश्वास रखते हुए की प्राथमिक सदस्यता को ग्रहण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tulip Garden: पर्यटकों के लिए खोला गया एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, 73 किस्मों के 17 लाख फूल बिखेर रहे छटा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें