Advertisement

Bharat Ratna: भारत रत्न से सम्मानित हुईं 4 हस्तियां, सीएम योगी बोले- भारत को उन्नत बनाने में योगदान अविस्मरणीय

Bharat Ratna

Bharat Ratna

Share
Advertisement

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों को मरणोपरांत, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत चार हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार 30 मार्च को देश की 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन स्वास्थ सही होने के कारण वो आज राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए बल्कि 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी।

आज जिन लोगों को सम्मान मिला है उनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है। उनके कुशल नेतृत्व और लोक-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त हुई। भारत को समृद्ध और उन्नत बनाने में उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

गरीब, वंचित, शोषित और अन्नदाता किसानों के समग्र उत्थान को समर्पित थे चौधरी साहब

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ मिलेने पर सीएम योगी ने कहा कि ‘देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को मरणोपरांत आज नई दिल्ली में मा. राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया ‘भारत रत्न’ सम्मान राष्ट्र के नव-निर्माण में उनके असाधारण योगदानों का अभिनंदन है। गांव, गरीब, वंचित, शोषित और अन्नदाता किसानों के समग्र उत्थान को समर्पित चौधरी साहब के अविस्मरणीय कार्यों ने भारतीय राजनीति को उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित किया।

हरित क्रांति के जनक थे डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन

हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता से भारत में कृषि के उत्थान एवं अन्नदाता किसानों की समृद्धि व खुशहाली के एक नए युग की शुरुआत हुई।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिला ‘भारत रत्न’

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है। ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: पहली जीत की तलाश मे लखनऊ, नवाबों के शहर में गब्बर मचाएंगे धमाल! देखें संभावित 11

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें