Advertisement

Bihar: नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Accident in Bhagalpur

Accident in Bhagalpur

Share
Advertisement

Accident in Bhagalpur: भागलपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने एक एक व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि शख्स साइकिल पर रखकर केले बेच रहा था।

Advertisement

Accident in Bhagalpur: घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

बढ़ती सर्दी के बीच घने कोहरे की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताज़ा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक के समीप का है। यहां सबौर जाने वाले मोड़ पर एक युवक को अनियंत्रित हाईवा ने कुचल दिया। घटना अहले सुबह की है। मृतक की पहचान तेतरी निवासी मनोज कुमार मंडल के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाबत बताया जा रहा है की मनोज साइकिल पर केला लेकर जीरोमाइल की तरफ से आ रहा था। तभी नो एंट्री मे जा रहे एक हाइवा वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। स्थानीय लोग जीरो माईल थाना पुलिस पर ट्रक वालों को नो एंट्री में घुसाने का आरोप लगा रहे थे।

पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप

उन्होंने कहा कि पुलिस ट्रक वालों से नो इंट्री में घुसाने के लिए अवैध वसूली करती है। जिसके कारण ये घटना हुई है। बहरहाल जीरोमाइल थाना अध्यक्ष कौशल भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही था।

रिपोर्टः ईशु राज, संवाददाता, भागलपुर, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: भू-माफिया की ‘जादूगरी’, रातों रात गायब कर दिया तालाब

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *