Advertisement

IMD ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Share
Advertisement

देशभर में लोग भीषण गर्मी से पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। हालांकि इस भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत भी जरुर मिलने लग गया है। लेकिन कहीं-कहीं ये राहत की खबर बेहद ही तबाही के मंजर लेकर सामने आ रही है। बता दें देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। देश के सभी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे डाली है। इसी के साथ कई राज्यों में भारी बारिश तबाही का कारण भी बनते हुए नजर आ रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CWG 2022: मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से बर्मिंघम में गूंजा ‘जन गण मन’, भारत का पहला गोल्ड

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से अब वहां के लोगों को राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार यानी की 31 जुलाई से लेकर अगले 1 सप्ताह तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

तापमान में गिरावट दर्ज

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही इस बारिश के कारण यहां अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें इससे पहले शिमला में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल  सहित कई घरों में पानी घुस गया था। इसी कारण लोगों को अस्पताल से बाहर आना पड़ा।

बता दें राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण यहां 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। इनमें कुल्लू की 15, चंबा की 3, लाहौल स्पीति और सोलन की 2-2 सड़कों के अलावा बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी की एक-एक सड़क शामिल है।

यह भी पढ़ें: Weather Report: मौसम की मार से किसान हो सकता है बदहाल, मौसम विभाग ने दिए चिंताजनक आंकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *