Advertisement

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 20 दिनों के अंदर दोबारा से तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

Share
Advertisement

भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने दमदार फार्म की बदौलत एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को 20 दिन के अंदर तोड़ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन अभी भी जारी है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले 24 साल के नीरज ने 20 दिन के अंदर ही दूसरी बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ कर खेल जगत मे एक विशेष जगह बनाई है। नीरज ने स्टॉकहोम मे आयोजित डायमंड लीग का आगाज बहुत ही शानदार अंदाज में किया है। उन्होंने गुरुवार को भाला फेंक के पहले प्रयास में ही 89.94 मीटर की दूरी तय की।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मणिपुर के नोनी में लैंडस्लाइड से 14 लोगों की मौत, अबतक करीब 50 लोग लापता

नीरज ने तोड़े दो अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

नीरज ने अपने इस थ्रो के साथ ही इसी महीने पावो नुर्मी खेलों में बनाए गए 89.30 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आपको बता दें कि नीरज का यह थ्रो मीट रिकॉर्ड भी बना, हालांकि वह तीसरे प्रयास में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (90.31 मीटर) ने मैच अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि नीरज 4 साल यानी 2018 के बाद पहली बार डायमंड लीग में अपने दमखम को दिखाने मैदान में उतरे थे। पिछली बार वो 85.73 की दूरी के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

उन्होंने अभी तक सात बार डायमंड लीग मीट में भाग ले चुके हैं, लेकिन आज तक एक भी पदक नहीं जीत पाए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने जो आज कारनामा कर दिखाया है वो भी किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें: उद्धव ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का CM मानने से किया इंकार, कहा-‘मेरा गुस्सा मुंबई पर न निकालें’

रिपोर्ट: निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *