Advertisement

IPL 2023: नितीश और ऋतिक को लड़ाई पड़ी महंगी, लगा लाखों का जुर्माना

Share
Advertisement

रविवार (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में कोलकाता के कप्तान और मुंबई इंडियंस के ऋतिक शौकीन आपस में ही भीड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि ऋतिक शौकीन ने कप्तान नितीश राणा को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया था। जिसके बाद पवेलियन की तरफ जा रहे नितीश को देखकर ऋतिक शौकिन ने कुछ शब्द बोले, जिसे सुनकर नितीश को अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद नितीश ने ऋतिक शौकीन की तरफ बैट दिखाते हुए कुछ कहा। ये बहस और ज्यादा बढ़ती इससे पहले मुंबई के खिलाड़ियों ने नितीश राणा और ऋतिक शौकीन को शांत कराया, जिसके बाद नितीश राणा वापस पवेलियन लौट गए।

नितीश और ऋतिक पर लगा जुर्माना

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस तीखी बहस के लिए अंपायर ने दोनों को गलत ठहराया है। दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। नितीश को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं, ऋतिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। दोनों के बीच हुई लड़ाई के चलते नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत, वहीं ऋतिक शौकीन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

मुंबई ने कोलकाता को हराया

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 185 रन बनाए। इसके जवाब मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 18 वें ओवर की चौथी गेंद पर जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें: RR vs GT IPL 2023: गुजरात को 3 विकेट से हराकर राजस्थान बनी नंबर वन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *