Advertisement

IPL 2023: दिल्ली को 6 विकेट से हराकर मुंबई ने खोला जीत का खाता

Share
Advertisement

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन 16 में जीत का खाता खोल लिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

दिल्ली ने बनाए 172 रन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर को जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ (15) का विकेट ऋतिक शौकीन ने झटका। इसके बाद मनीष पांडे और वार्नर ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की। लेकिन ये जोड़ी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। 76 रन के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। मनीष पांडे (26) को पीयूष चावला ने आउट किया। इसके बाद टीम की एक के बाद एक विकेट गिरती चली गई।

यश ढुल (2) को राइली मेरिडिथ ने उन्हें नेहल वधेरा के हाथों कैच कराया। रोवमैन पॉवेल चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पीयूष चावला ने आउट किया। मुंबई के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने अपनी गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने 98 रन के स्कोर पर ललित यादव (2) को आउट किया। 100 का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया था कि आधी टीम वापस पवेलियन लौट गई। वहीं दूसरे छोर पर डेविड वार्नर क्रीज पर डटे हुए थे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल ने उनका साथ दिया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

अक्षर पटेल ने स्पीड से रन बनाए उन्होंने केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 165 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल (54) को जेस बेहनरडॉर्फ ने आउट किया। अक्षर पटेल 25 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद डेविड वार्नर (51) आउट हुए। वार्नर के बाद कुलदीप यादव (1) को नेहल वधेरा ने सटीक थ्रो के साथ रन आउट किया। जेसन बेहरनडॉर्फ ने अभिषेक पोरेल को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। 172 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ऑल आउट हो गई।

मुंबई ने की कमाल की बल्लेबाजी

मुंबई की तरफ से ओपनिंग पर आए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत देकर जीत पक्की कर ली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। ईशान किशन (31) रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा का साथ तिलक वर्मा दे रहे थे। दोनों के अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 139 रन के स्कोर पर तिलक वर्मा (41) आउट हुए उन्हें मुकेश कुमार ने आउट किया। 139 रन के स्कोर पर ही मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा (65) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। मुंबई ने केवल 4 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई ने जीता पहला मैच

मुंबई अपने पहले के दोनों मैच हार चुकी है। मुंबई ने पहला मुकाबला आरसीबी के साथ खेला था। इस मैच में मुंबई 8 विकेट से हार गई थी। दूसरा मैच में मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से हराया था। अब इस जीत के साथ मुंबई ने आईपीएल सीजन 16 में जीत का खाता खोल लिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अब तक 4 मैच खेल चुकी है लेकिन टीम को सभी मैचों में निराशा हाथ लगी है। दिल्ली ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *