Advertisement

क्या रोहित और कोहली मौजूदा समय में टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है?

Share
Advertisement

अंग्रेजों पर 100 रन से मिली जीत के बाद यह भावुक कर देने वाली तस्वीर। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तों की चर्चा तो काफी होती है, पर विराट और रोहित के रिश्तों की गर्माहट पर कम लिखा-पढ़ा जाता है। सही मायनों में कहें, तो दोनों को हमेशा एक-दूसरे के कंपीटीटर के तौर पर देखा गया। जिस वक्त विराट की कप्तानी छीनी गई थी, उस वक्त माहौल बनाया गया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तकिया काफी बढ़ चुकी हैं।

Advertisement

मानो जैसे एक म्यान में दो तलवार

मानो जैसे एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकते। यह सोच गलत थी। रोहिराट ने भले इस सोच को तोड़ने के लिए कभी कोई बयानबाजी नहीं की, लेकिन मैदान पर अपने व्यवहार से लोगों का नजरिया जरूर बदल दिया। आपको इसी वर्ल्ड कप की दो घटना बताते हैं। यह घटनाएं बताती हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे की सफलता पर साथ मिलकर जश्न मनाते हैं।

वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 का टारगेट चेज कर रहा था। टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 2 रन था। कंगारू गेंदबाज आग उगल रहे थे। यह वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच था और टीम हर की कगार पर खड़ी दिखाई पड़ रही थी। यहां से विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ 214 गेंद पर 165 रन जोड़े थे। मुश्किल हालात में विराट कोहली ने 6 चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेली थी।

रोहित ने भारत की जीत का जश्न विराट से लिपटकर मनाया

 विराट के जाने के बाद भारत को जीत के लिए 74 गेंद पर सिर्फ 33 रन की दरकार थी। भारत ने 52 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया था। उस दिन रोहित शर्मा ने भारत की जीत का जश्न विराट कोहली से लिपटकर मनाया था। रोहित शर्मा अपनी नाकामी से ज्यादा विराट कोहली की सफलता से खुश थे। मानो देश के लिए दोनों में से किसी का निजी प्रदर्शन कोई मायने नहीं रखता।

अब बात करते हैं इंग्लैंड बनाम भारत के मुकाबले की। पूरे मैच में रोहित शर्मा के सिवा दोनों ही टीम में से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। रोहित ने 101 गेंद पर 10 चौकों और 3 छक्कों के साथ 87 रन बनाए। रोहित शर्मा लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। मैच में भारत की शुरुआत खराब रही थी और एक वक्त माना गया कि हम यह मैच हार चुके हैं।

भारत के टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाज सिर्फ 40 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 111 गेंद पर 91 रन की साझेदारी बनाई। इसके बाद रोहित शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 32 गेंद पर 33 रन जोड़े। भारत के 230 के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 पर ऑलआउट हो गया। भारत ने 100 रन से मैच जीत लिया। जीत के बाद विराट रोहित की तरफ पड़े और उन्हें गले से लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *