खेलबड़ी ख़बर

विराट-रोहित के बीच कप्तानी बांटने की अटकलें गलत- BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया में कप्तानी को लेकर चल रही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी बंटवारे की बात सही नहीं है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्टस् में ख़बरें आ रही थी कि वन डे और टी-20 की कप्तानी रोहित शर्मा और टेस्ट टीम की कप्तानी मौजूदा कप्तान विराट के हवाले कर दी जाए। लेकिन सभी अटकलों को खुद BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खंडन किया है।

राजीव शुक्ला ने ANI से बातचीत में कहा, ‘भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर मीडिया में चल रही अफवाहें सही नहीं है। हमे अफवाहों को दरकिनार कर आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि आगे के लिए भविष्यवाणी की अटकलों को हवा देनी चाहिए।‘

गौरतलब है कि सोमवार को BCCI ने T-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया है। जिसमें आर अश्विन को जगह दी गई है। अश्विन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच जुलाई 2017 में खेला था।

इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी टीम के मेन्टॉर होंगे।

Related Articles

Back to top button