ललित मोदी को विदेश भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने क्यों बनाया प्रत्याशी- सोमनाथ भारती, AAP

Somnath Bharti raised questions on Bansuri swaraj
Somnath Bharti raised questions on Bansuri swaraj: आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रश्न खड़ा किया है। नई दिल्ली से ‘‘आप’’ प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बांसुरी स्वराज ने देश के साथ गद्दारी करने वाले ललित मोदी को विदेश भागने में मदद की। ललित मोदी की वकील रही बांसुरी स्वराज ने कोर्ट की डबल बेंच का फैसला आने से पहले उनका पासपोर्ट रिन्यू कराया और विदेश भेज दिया।
‘ललित मोदी ने खुद ट्वीट कर बांसुरी स्वराज को दिया था धन्यवाद’
उन्होंने कहा, ललित मोदी ने खुद ट्वीट कर बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी किया। देश को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले ललित मोदी को विदेश भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने अब नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है। यह बेहद चिंताजनक है। बांसुरी स्वराज को बताना चाहिए कि क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति को बचाना देशद्रोह नहीं है और क्या भाजपा ने उनको ललित मोदी की मदद करने के लिए कहा था?
‘भाजपा से कोई भी प्रश्न पूछो तो उसका जवाब नहीं देती’
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नई दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा खुद को देशभक्त सिद्ध करने में लगी रहती है, लेकिन उसमें सफल नहीं होती है। भाजपा से कोई भी प्रश्न पूछो, लेकिन वह उसका जवाब नहीं देती है। बीजेपी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से 10 साल से सांसद और मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को दे दिया। अब यह बहुत बड़ा सवाल है कि बीजेपी ने उनको उम्मीदवार क्यों बनाया?
‘ललित मोदी ने देश के साथ गद्दारी की’
उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता कि ललित मोदी ने देश के साथ गद्दारी की है। ललित मोदी ने देश में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है और आज कानून से बचने के लिए देश से फरार है। ऐसे में उसके भागने में किसने मदद की? उसके भागने में कौन माध्यम बना? किसने कोर्ट में पैरवी की? वो नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ही हैं, जिन्होंने कोर्ट में ललित मोदी की पैरवी की थीं। इतना ही नहीं, ललित मोदी ने फरार होने के बाद बकायदा एक्स (ट्वीट) के जरिए बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी किया था।
‘बीजेपी का ऐसे व्यक्ति को लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाना चिंताजनक’
नई दिल्ली से ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि 2012 से 2014 के दौरान बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील रही हैं। हद तो तब हो गई, जब कोर्ट की डबल बैंच के फैसले से पहले ही ललित मोदी का पासपोर्ट रिन्यू कराकर, उनकी विदेश रवानगी करा दी गई। बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है, जोकि बहुत चिंताजनक विषय है।
सोमनाथ भारती ने बासुंरी स्वराज से पूछे पांच प्रश्न
1- बांसुरी स्वराज बताएं कि क्या ललित मोदी ईमानदार आदमी हैं.
2- क्या बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को ललित मोदी की मदद करने के लिए कहा था.
3- क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति का बचाव करना देशद्रोह नहीं है.
4- ललित मोदी ने देश को कितने हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया और उसमें उनकी क्या हिस्सेदारी थी.
5- क्या बांसुरी स्वराज, ललित मोदी को आज भी भारतीय कानून के शिकंजे से बचने के लिए मदद कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बेटे केजरीवाल की तरह केंद्र भी महिला सशक्तिकरण के लिए लाए योजना- प्रियंका कक्कड़, प्रवक्ता, AAP
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”