राजनीति

स्मृति ईरानी का आरोप- ‘राहुल गांधी ने लोकसभा में उछाला ‘फ़्लाइंग किस’, कांग्रेस ने कहा…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद वे पहली बार लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्तापक्ष पर जमकर निशाना साधा। फिर कांग्रेस सांसद के द्वारा किए गए ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अब इस हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा है कि पार्टी सांसद सामान्यतः सत्ता पक्ष की बेन्चों की ओर इशारा कर रहे थे और यह विशेष रूप से किसी मंत्री या सांसद की ओर निर्देशित नहीं था।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ”राहुल गांधी ने बाहर निकलते समय सत्तापक्ष की बेन्चों की ओर इशारा किया और फ़्लाइंग किस करते हुए उन्हें ‘भाइयों और बहनों’ कहा… उन्होंने इसे किसी विशेष मंत्री या सांसद की ओर निर्देशित नहीं किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर बिल्कुल भी नहीं…”

केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के ख़िलाफ़ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के तुरंत बाद बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद ने सदन छोड़ने से पहले एक फ़्लाइंग किस उछाला।

स्मृति ईरानी ने कहा, “जिन्हें मुझसे तुरंत पहले बोलने का अवसर दिया गया था, उन्होंने जाने से पहले अभद्रता की… सिर्फ़ एक स्त्री-द्वेषी (महिला-विरोधी) पुरुष ही उस संसद में फ़्लाइंग किस उछाल सकता है, जिसमें महिला सदस्य बैठती हैं… देश की संसद में ऐसा अशोभनीय आचरण पहले कभी नहीं देखा गया…”

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Related Articles

Back to top button