Madhya Pradeshराष्ट्रीय

ISI के निशाने पर शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए बढ़ाई Z+ सिक्योरिटी

Shivraj Singh Chouhan Threat : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के DGP को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि, शिवराज सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर है। और ISI उनकी जानकारी इकट्ठा कर रही है। जिसके बाद उनके दिल्ली-भोपाल आवास के बाहर पहरा बढ़ा दिया गया है। जांच जारी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास पर सख्त तैनाती

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की Z+ सिक्योरिटी पहले से और सख्त कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में चौहान की सुरक्षा रिंग को मजबूत किया है। गृह मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों और मध्य प्रदेश के डीजीपी को सुरक्षा में चूक न होने का सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

ISI को शिवराज सिंह में दिलचस्पी

केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के मुताबिक, ISI ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित करें।

ये भी पढ़ें- गाजर का हलवा खाना पड़ा महंगा, दस से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button