खेलराष्ट्रीय

Shikhar Dhawan : गब्बर दूसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, जानिए कब होगी शादी

Shikhar Dhawan Wedding : भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से वह आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद क्रिकेट फील्ड के ‘गब्बर’ जल्द ही गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारियों में हैं। आईए जानते हैं कि कपल कब शादी करने वाले हैं।

कब होगी शिखर की शादी

जानकारी के मुताबिक शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने वाली है। शादी दिल्ली-एनसीआर में बड़े भव्य स्तर पर होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को न्योता दिया गया है।

दोस्तों और फैंस के लिए खास होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। शिखर धवन खुद हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं, जिससे शादी की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए। बता दें कि यह शादी न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि उनके दोस्तों और फैंस के लिए भी खास होने वाली है। कपल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट की साझा

पिछले साल से ही शिखर धवन और सोफी शाइन को कई मौकों पर साथ देखा गया है। चाहे चैंपियंस ट्रॉफी हो, अलग-अलग क्रिकेट मैच हों, पार्टियां हों या फिर सोशल मीडिया, दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आए। शिखर धवन ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोफी के साथ एक खास पोस्ट भी साझा की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इसके अलावा, अपनी ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च के दौरान भी शिखर धवन दोस्तों और मीडिया के सामने सोफी के साथ खुले तौर पर दिखाई दिए। इससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई।

ये भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी को लेकर High Court की फटकार, याचिका पर मांगा जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button