बड़ी ख़बरमनोरंजन

Shahid Kapoor Birthday : 200 रिजेक्शन के बाद मिली पहली फिल्म, कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान पी 20 सिगरेट

Shahid Kapoor Birthday : सिनेमा जगत में करियर बनाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन सिनेमा का रास्ता आसान नहीं, आज हम बात करने जा रहे हैं। उस शख्स के बारे में, जिसे 200 रिजेक्शन के बाद पहली फिल्म मिली। उन्होंने शुरुआती दौर में बैकग्रांउड डांसर के तौर पर काम भी किया। उनकी अपनी छाप है।

आज हम शाहिद कपूर के बारे में बात करने जा रहे हैं। उनकी सबसे हिट फिल्मों में कबीर सिंह की बात करें तो इसका एक किस्सा उन्होंने खूद एक इंटरव्यू में सुनाया था। बता दें कि रियल लाइफ में शाहिद कपूर कभी भी सिगरेट नहीं पीते हैं लेकिन कबीर सिंह की फिल्म की शूटिंग के दौरान वह दिन में 20 सिगरेट पी जाया करते थे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं दिन में 20 सिगरेट पीता था, फिर घर लौटने से पहले 2 घंटे नहाता था, ताकि बच्चों और बाकी लोगों पर मेरे रोल की निगेटिविटी न पड़े।

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया

उनके करियर की शुरुआत की बात करें तो इश्क विश्क से करियर की शुरुआत की थी। साल 2003 में फिल्म रिलीज हुई थी। पहली फिल्म के लिए उन्होंने 4 साल स्ट्रगल की। उन्हें 200 बार रिजेक्ट किया गया। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया है।

दरअसल, उन्होंने ताल जैसी फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही शाहिद कपूर ने अपना एक किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनसे दो साल पहले ऋतिक रोशन ने एक्टिंग करियर में अपना कदम रख दिया था। इंडस्ट्री का कहना था कि एक के बाद एक शाहिद कपूर की फिल्म फ्लॉप होने लगी। अपनी पहली फिल्म के बाद दो साल बाद कमबैक हुआ। उन्होंने दीवान हुए पागल, वाह लाइफ हो तो ऐसी और शिखर जैसी फिल्में कीं।

https://www.instagram.com/p/DGe4Pd-trf-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1832ad2a-351a-4277-8843-b75506605f99

विवाह बॉक्स ऑफिस पर थी हिट

लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगीं और उतर भी गईं। उन्हें असफलता हाथ लगी। वहीं सूरज बड़जात्या ने शाहिद कपूर को ‘विवाह’ ऑफर की। तब तक शाहिद कपूर फिल्मों पर भरोसा खो चुके थे। इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना चुके थे। अभिनेता फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच सूरज से मिले और उन्होंने किसी और को कास्ट करने के लिए कहा।

सूरज बड़जात्या ने कहा था कि वो एक्टिंग पर ध्यान दें। उन्होंने फिल्म की। यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए टर्निंग प्वॉइंट थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। जिसके बाद उन्हें जब वी मेट मिली। एक के बाद और भी हिट फिल्में दीं।

यह भी पढ़ें : टनल में फंसे 8 मजदूरों के बचाव अभियान को सफल बनाने के लिए रैट-होल माइनर्स की ली गई मदद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button