Uttar Pradeshक्राइम

UP से आया सेक्स रैकेट का मामला, घर में ऐसे हाल में मिलीं आठ लड़कियां और 10 लड़के

Uttar Pradesh: बरेली के सौफुटा रोड से एक सनसनी वारदात सामने आई है। दरअसल, कुछ लोगों का आरोप है कि वहां के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके चलते आसपास के लोगों ने मिलकर उस घर के सामने जमकर हंगामा किया।

यह है पूरा मामला

यह घटना डेलापीर से सौ मीटर दूर एक निजी अस्पताल के पास के घर की है। जहां सुभाष नगर क्षेत्र का एक परिवार अपने ही घर के एक लड़के का पीछा करते हुए पहुंचा था। परिवारजनों का कहना था कि कुछ दिनों से लड़का घर से पैसे और जेवर लेकर बाहर निकल रहा था। परिवार के लोगों को शक हुआ कि लड़का गलत महिलाओं के संपर्क में है। इसलिए कल यानी रविवार (03 सितंबर) की रात परिवार वाले उसका पीछा करते हुए इस घर तक पहुंचे। घर में घुसने से पहले उन्होंने वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया था। जब वे घर में प्रवेश हुए तो वहां पहले से 8 लड़कियां और 10 लड़के मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल और बिहार प्रांत की लग रहीं थी लड़कियां

लोगों ने जब वीडियो बनाते हुए ही लड़कियों से बात करनी शुरू की तो उन्होंने अलग-अलग बातें बताईं। किसी ने कहा कि वह अपने मौसा के घर रहने आई हैं। किसी ने बताया कि ये एक सैन्यकर्मी का घर है जो उसने किराये पर लिया है। बोलचाल से कुछ लड़कियां पश्चिम बंगाल और बिहार प्रांत की लग रही थीं। लोगों का आरोप था कि मकान में कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। 

हालांकि इज्जतनगर थाने के दरोगा ने सब आरोप खारिज कर दिए। इस बीच तक अधिकतर लड़के लड़कियां मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: यूपी: बाराबंकी में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर 2 की मौत, 12 घायल

Related Articles

Back to top button