September 1 Rules : सितंबर का महीना कल से शुरू होने जा रहा है और इसके साथ LPG और PNG से जुड़े कई अहम बदलाव भी लागू होने वाले हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है. इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, LPG कनेक्शन के लिए e-KYC और नए PNG कनेक्शन से जुड़े प्रावधान शामिल हैं. ऐसे में 1 सितंबर का दिन गैस उपभोक्ताओं के लिए खास रहने वाला है.
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है. वहीं, 5 और 10 किलो वाले ‘फ्री-ट्रेड’ कैटेगरी के सिलेंडर की कीमतें बाजार की स्थिति पर निर्भर करती हैं.
अगस्त में घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. दूसरी ओर, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 192 रुपये घटकर 2,738 रुपये हो गई थी. अब सितंबर में घरेलू गैस के दाम घटेंगे, बढ़ेंगे या पुराने स्तर पर बने रहेंगे, इसका फैसला 1 सितंबर को सामने आएगा.
LPG e-KYC कराने का आज आखिरी मौका
LPG कनेक्शन के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है. समय पर e-KYC नहीं कराने पर 1 सितंबर से सब्सिडी और सिलेंडर की सप्लाई से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. यह प्रक्रिया ऑनलाइन या गैस एजेंसी पर जाकर पूरी की जा सकती है.
PNG प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक शहरों और कस्बों को पाइप्ड नेचुरल गैस नेटवर्क से जोड़ना है. नए PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी डिपॉजिट में विशेष छूट या आसान किस्तों (EMIs) का लाभ मिल सकता है. सरकारी सब्सिडी और रियायतों से नए शहरी और ग्रामीण इलाकों में गैस नेटवर्क बिछाना आसान होगा.
ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









