Bihar

संगम कुमार साहू बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Sangam Kumar Sahu : संगम कुमार साहू पटना हाईकोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं. उन्होंने बुधवार, 7 जनवरी 2026 को शपथ ली. बिहार लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे.

पूर्व मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंथरी के सेवानिवृत्त होने के बाद संगम कुमार साहू ने यह जिम्मेदारी संभाली है. उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हुई थी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीस पद के लिए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी. इसके बाद बुधवार को उन्होंने पद की शपथ ली. फिलहाल इससे पहले तक पटना हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सुधीर सिंह जिम्मेदारी निभा रहे थे.

संगम कुमार साहू का शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

बता दें कि संगम कुमार साहू का जन्म 5 जून 1964 को हुआ था. उन्होंने कटक के एक हाई स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से आईएससी और बीएससी की डिग्री ली. आगे चलकर उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय भूवनेश्वर से अंग्रेजी और ओड़िया में विषय में एमए की डिग्री हासिल की.

कानूनी करियर और न्यायाधीश नियुक्ति

संगम कुमार साहू ने कटक के लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी कर 26 नवंबर 1989 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया. इसके बाद 2 जुलाई 2014 को उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया.

वहीं, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीस संगम कुमार साहू की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि वह उनका स्वागत करते हैं. और उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

ये भी पढ़ें- Sarpanch Elections : तरनतारन और गुरदासपुर में सरपंच-पंच के चुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button