Samsung Galaxy Unpacked : आज सैमसंग का बड़ा इवेंट, Z Fold 6 होगा लॉन्च और कई प्रोडक्ट्स…

Samsung Galaxy Unpacked : सैमसंग का बड़ा इवेंट होगा। इसमें कंपनी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। सैमसंग इवेंट में गैलेक्सी Z FOLD 6 SMART Watch लॉन्च करेगी। यह इवेंट 10 जुलाई को होगा। फ्रांस के पेरिस शहर में इवेंट होगा। इस इवेंट की टाइमिंग की बात करें तो भारतीय समय अनुसार 6:30 बजे इवेंट शुरू होगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि Samsung Galaxy को लॉन्च करेगी। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 8 Gen का प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन कई कलर में लॉन्च होगा। इसका मतलब है कि कई कलर ऑप्शन मिलेंगे। इस फोन के रैम पर आएं तो 12 GB की रैम मिल सकती है। अब कवर स्क्रीन की बात करते हैं। फोन की कवर स्क्रीन बड़ी मिल सकती है। दरअसल इस फोन की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं हैं। इस फोन को देखने से यह पता चलता है कि यह फोन बेहतर डिस्प्ले और कई कलर ऑप्शन के साथ आएगा। कंपनी इस इवेंट में बड्स 3 प्रो को भी लॉन्च करेगी। ऐसा माना जा रहा है। इसका डिजाइन यूनिक होगा। इसकी कीमत के बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Punjab: पंजाब के CM भगवंत मान ने धरना समाप्ति की अपील की, किसानों ने भी रखी शर्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप