Uttar Pradesh

Sambhal: सड़क किनारे व्यायाम कर रहे दो दोस्तों को बाइक ने रौंदा, हुई मौत

Uttar Pradesh: संभल जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सुबह-सवेरे सड़क किनारे व्यायाम कर रहे दो लड़कों की बाइक से टक्कर होने के कारण मौत हो गई। साथ ही इस टक्कर से बाइक पर सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आई है।

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना बहजोई थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर किसौली गांव की है। जहां छह बजे सुबह दो दोस्त सुमित उम्र 13 वर्ष और वरूण उम्र 14 वर्ष सड़क किनारे व्यायाम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आती बाइक ने लड़कों को टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन युवक भी बुरी तरह घायल हो गए।

बता दें कि वरुण 6वीं कक्षा का छात्र था और सुमित 8वीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों गहरे दोस्त थे। गांव के कई युवक सुबह जॉगिंग करने निकले।

वरुण और सुमित भी सेना में शामिल होने की योजना बना रहे थे और उन्होंने दो महीने पहले जॉगिंग और व्यायाम शुरू किया था। इस घटना के बाद पास के गांव के लोग इन दोनों लोगों को अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत की पुष्टि की गई। नवरत्न यादव वरुण के पिता हैं और महेश यादव सुमित के पिता हैं।

उधर, जिस बाइक से हादसा हुआ वह बहजोई की ओर से आ रही थी। कार में सवार धनारी थाने के सुल्तगढ़ गांव के तसलीम, साबर हसन व शाहरुख भी घायल हो गए। मोटरसाइकिल चला रहे तसलीम के खिलाफ बहजोई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें: Kanpur: जमीन को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला

Related Articles

Back to top button