Salman Khan House Firing Case: सलमान खान आवास फायरिंग केस में छठा आरोपी गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case update news in hindi
Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में लगातार धर-पकड़ हो रही है। अब इस मामले में पुलिस को एख बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें, कि मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम हैरी उर्फ हरपाल है। जिसे फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से गिरफ्तार किया गया है।
सलमान के घर पर फायरिंग केस में यह छठी गिरफ्तारी
सलमान के घर पर फायरिंग केस में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 5वें आरोपी को 7 मई को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। हैरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार दिन से भिरड़ाना गांव में डेरा डाला हुआ था।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/mumbai-billboard-collapse-news-in-hindi/
बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि 14 अप्रैल को सुबह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाइक से आए दो शूटर्स ने 5 राउंड फायरिंग की थी। जहां एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी। साथ ही एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट चीरती हुई सीधा उनके घर के अंदर, ड्राइंग रूम की दीवार पर लगी। फायरिंग करने वाले हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार गो गए थे।
वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी। हालांकि इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप