Ratan Tata Death : ‘विश्व के एक सम्मानित उद्योगपति…’,रतन टाटा के निधन पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

Share

Ratan Tata Death : मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। इसके बाद पीएम मोदी राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया। इसी पर ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा भारतीय जगत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक सम्मानित उद्योगपति थे। टाटा समूह का नेतृत्व करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है लेकिन उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व उस समय संभाला।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा जी का कल निधन हो गया, मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। रतन टाटा भारतीय जगत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक सम्मानित उद्योगपति थे। टाटा समूह का नेतृत्व करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है लेकिन उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व उस समय संभाला, जब टाटा समूह को कई बदलावों की जरूरत थी।

विरासत…

इसमें रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान है। आज रतन टाटा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे जो विरासत छोड़कर जा रहे हैं वह लंबे समय तक देश के लिए मार्गदर्शक रहेगी। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी समेत कई बड़े दिग्गजों ने निधन पर दुख जताया है। इसके साथ ही कई बड़े उद्योगपतियों ने दुख जताया है। हाल में कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी करके अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात की थी।

ये भी पढ़ें : किसानों के खिलाफ दर्ज 25 FIR रद्द : कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप