मुंबई पुलिस का दावा, रणवीर अल्लाहबादिया का स्विच ऑफ है फोन और घर में लगा है ताला, वकील भी संपर्क से बाहर

Ranveer Allahbadia Controversy : मुंबई पुलिस का दावा, रणवीर अल्लाहबादिया का स्विच ऑफ है फोन और घर में लगा है ताला, वकील भी संपर्क से बाहर
Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा जब से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है तब से वह आलचनाओं का सामना कर रहे हैं। उनपर अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने को लेकर FIR भी दर्ज हुआ है। वहीं मुंबई पुलिस द्वारा अब यह बताया जा रहा है कि यूट्यूबर लापता है। उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां हैं।
दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया ने जो सवाल किया था, उससे हर कोई हैरान रह गया। इनके अभद्र सवाल कि वजह से विराट कोहली और युवराज सिंह समेत कुछ अन्य सेलेब्स ने इन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। कुछ ने इनके पॉडकास्ट में आने से मना भी कर दिया। वहीं काफी विरोध के बाद मुंबई पुलिस ने शो में नजर आए सभी पर FIR दर्ज कर समन भी भेजा था। जिसके बाद अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी समेत शो में शामिल लोगों ने थाने में आकर अपना स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करवाया था। मगर रणवीर ने अभी तक स्टेटमेंट दर्ज नहीं कराया है।
मुंबई पुलिस को नहीं मिले रणवीर अल्लाहबादिया
अब मुंबई पुलिस ने बताया है कि रणवीर का फोन बंद है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं, रणवीर के वर्सोवा स्थित घर में भी ताला लगा है। उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
समय रैना ने डिलीट किए सारे वीडियो
महाराष्ट्र साइबर सेल ने रणवीर, समय और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। बाद में रणवीर ने माफी भी मांगी थी। वीडियो बनाकर उन्होंने कहा था कि उन्होंने प्लेटफॉर्म का गलत तरह से इस्तेमाल किया। जिस वजह से वह माफी मांग रहे हैं। वहीं, समय रैना ने भी बखेड़े से आजिज आकर सारे वीडियोज ही डिलीट कर दिए थे।
बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया एक यूट्यूबर और इन्फ्लूएंसर हैं। इनके द्वारा ‘द रणवीर शो’ नाम से एक पॉडकास्ट चलाया जाता है जो कि काफी हिट है। इनके शो में कई बड़े-बड़े सेलेब्स और मंत्री आ चुके हैं। रणवीर द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर काफी पॉजिटिव कंटेंट भी डाला जाता है, जिस वजह से इनके बहुत ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। लेकिन इस समय वह केवल अपने अभद्र भाषा की वजह से चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप