
Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार से आचार संहिता लागू हो गई है। आचारसंहिता की घोषणा के साथ ही BJP ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। बीजेपी की इस पहली सूची में कुल 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इन प्रत्याशियों में 7 सांसद भी शामिल हैं। बता दें कि राजस्थान में विधानसभसा की कुल 200 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक साथ चुनाव होना है। 23 नवंबर को प्रदेश में मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा।
बीजेपी ने 7 सांसदों को विधानसभा के मैदान में उतारा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची में7 सांसदों शामिल किया गया है। पार्टी हर हाल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के मूड में है। लिहाजा सांसद दीया कुमारी, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भागीरथ चौधरी, नरेन्द्र कुमार और देवजी पटेल को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
इन 41 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित
गंगानगर – जयदीप बिहानी, भादरा – संजीव बेनीवाल,डूंगरगढ़ – ताराचंद सारस्वत,
सुजानगढ़ – संतोष मेघवाल, झुंझुनूं – बबलू चौधरी, मंडावा – नरेंद्र कुमार सांसद
नवलगढ़ – विक्रम सिंह जाखल, उदयपुरवाटी – शुभकरण चौधरी, फतेहपुर – श्रवण चौधरी
लक्ष्मणगढ़ – सुभाष महरिया, दातारामगढ़ – गजानंद कुमावत, कोटपुतली – हंसराज पटेल गुर्जर,दूदू – प्रेमचंद बेरवा,झोटवाड़ा – राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर – दिया कुमारी
बस्सी – चंद्र मोहन मीणा, तिजारा – बाबा बालक नाथ,बानसूर – देवी सिंह शेखावत
अलवर ग्रामीण – जय राम जाटव, नगर – जोरावर सिंह बेडम,वैर – बहादुर सिंह कोली
हिंडौन – राजकुमारी जाटव, सपोटरा – हंसराज मीणा, बांदीकुई – भागचंद डाकरा
लालसोट – राम विलास मीणा, बामनवास – राजेंद्र मीणा, सवाई माधोपुर – डॉक्टर किरोडी लाल मीणा, देवली उनियारा – विजय सिंह बैंसला,किशनगढ़ – भागीरथ चौधरी
केकड़ी – शत्रुघन गौतम, बिलाड़ा – अर्जुन लाल गर्ग,बायतु – बालाराम मूंढ, सांचौर – देवजी पटेल सांसद,खेरवाड़ा – नानालाल आहरी, डूंगरपुर – बंसीलाल कटरा, सागवाड़ा – शंकर डेचा
चौरासी – सुशील कटारा, बागीदौरा – कृष्णा कटारा, कुशलगढ़ – भीमाबाई डामोर
मांडल – उदयलाल भडाणा, सहाड़ा – लादू लाल पितलिया
ये भी पढ़ें: Assembly Election2023: क्या Sachin Pilot और Ashok Gahlot के बीच अभी भी विवाद चल रहा है?