Delhi NCR

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश, बढ़ सकती है परेशानी

Delhi NCR Rain : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश भी शुरू हो गई, जिससे ठंड के और बढ़ने की संभावना है और लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कड़ाके की ठंड देखने को मिली. उस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे कम तापमान है और सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग और पालम क्षेत्रों में घना कोहरा देखा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी.

दिल्ली में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. अनुमान है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार सुबह राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में थोड़ी सुधार दर्ज की गई. दिल्ली का AQI 276 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें- I-PAC Raid पर ममता बनर्जी का गुस्सा, शाह को कहा शरारती और घटिया होम मिनिस्टर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button