पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर : तरुनप्रीत सिंह सौंद

तरुनप्रीत सिंह सौंद
Punjab : पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विधानसभा में एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। प्रिंसिपल बुध राम द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 52 श्रम निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द ही यह कमी पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि श्रम विभाग, पंजाब के अधीन कुल 95 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 35 श्रम निरीक्षक कार्यरत हैं।
श्रम निरीक्षकों की कमी के कारण कई कर्मचारियों को उनकी स्थायी तैनाती वाली जगह के अलावा अतिरिक्त सर्कल का प्रभार भी दिया गया है, जिससे प्रत्येक सर्कल में उनकी नियमित उपस्थिति संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खाली पदों को भरने के लिए अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा 09-03-2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद विभाग को 52 नए श्रम निरीक्षक उपलब्ध हो जाएंगे।
इसके अलावा, निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग ने “पंजाब श्रमिक सहायक” मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिसके माध्यम से श्रमिक घर बैठे ही लाभार्थी के रूप में पंजीकरण, नवीनीकरण करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी करते हुए अमेरिकी मुस्लिम समुदाय के समर्थन के लिए जताया आभार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप