बड़ी ख़बर

Punjab: पुलिस ने छापेमारी में अमृतपाल सिंह के दो समर्थकों को हिरासत में लिया

Punjab: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मदद करने वालों के ठिकानों पर पंजाब पुलिस ने मोहाली में छापेमारी की है। इस दौरान अमृतपाल सिंह के दो करीबियों को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने जोगा सिंह को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को सिरहिंद से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बॉर्डर रेंड के डीआईजी नरिंदर भार्गव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सिरहिंद से गिरफ्तार किया है।

अमृतपाल सिंह के एक और करीबी को इससे पहले पुलिस ने अमृतसर से सोमवार को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पापालप्रीत सिंह को अमृतसर से सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे असम के डिब्रूगढ़ की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था।

पंजाब पुलिस के अनुसार पापलप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी है। अभी तक अमृतपाल सिंह के आठ सहयोगियों को डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, वरिंदर जोहल, गोरखा बाबा समेत कई लोगों को एनएसए के तहत गिरफ्तार करके डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Jashpur: शराब के नशे में पति ने की पत्नी का हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button