Punjabबड़ी ख़बर

पंजाब सरकार ने पटियाला की जूनियर मन्नत कश्यप का दिया साथ, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई

पटियाला के 19 वर्षीय क्रिकेटर मन्नत कश्यप का चयन अंडर-19 के भारतीय विश्व जूनियर क्रिकेट कप के लिए हो गया है। हालांकि इस चयन के बाद पटियाला की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी द्वारा सम्मानित भी किया गया है। बता दें वह दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप से पहले 24 नवंबर को मुंबई में न्यूजीलैंड की टीम के साथ होने वाली 5 मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा होने वाली है। वहीं भारतीय टीम में चयन होने से पूरे परिवार के लोग बेहद ही खुश नजर आ रहे है।

पंजाब सरकार का मिला साथ

वहीं मन्नत की कोच जूही जैन उसका चयन होने पर  खुशी जाहिर की है। डिप्टी कमिश्नर से मिलने के दौरान मन्नत के साथ उनके माता-पिता और कोच जूही जैन भी थीं। इसी के साथ DC ने मन्नत को मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर पंजाब का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं क्रिकेटर मन्नत कश्यप ने कहा कि परिवार और पंजाब सरकार ने उनका काफी साथ दिया है। इसी कारण मैदान पर उनके प्रदर्शन में लगातार निखार आता गया और आज वह अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गई। 

Related Articles

Back to top button