Gangstran te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 52वें दिन आज पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किए गए 587 ठिकानों पर छापेमारी की।
राज्यभर में पुलिस टीमों का विशेष अभियान
गैंगस्टरों पर वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
भगोड़े अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
52वें दिन पुलिस टीमों ने 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,340 हो गई है। इसके अलावा 103 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 102 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर किया जारी
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना साझा कर सकते हैं।
नशा तस्करों की गिरफ्तारी
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 377वें दिन भी जारी रखते हुए आज 64 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 13 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम और 443 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।
नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए किया प्रेरित
इसके साथ ही केवल 377 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 53,383 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया है।
ये भी पढ़ें- अमेरिकी KC-135 टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत, 2 लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









