Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Pran Pratishtha : 500 सालों का इंतजार हुआ पूरा, अब देश में मनेगी दिवाली : धर्मेंद्र प्रधान

Pran Pratishtha : 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) से पहले देश भर में जारी स्वच्छता अभियान में बीजेपी नेता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में ओडिशा के देवगढ़ में गोपाल जी मंदिर की सफाई केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की।

धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में सिर्फ सात दिन बचे हैं। दुनिया भर में हिंदुओं, राम भक्तों और सनातनियों का उत्साह बढ़ गया है। 500 साल का इंतजार पूरा होने जा रहा है। पूरा देश दीपावली मनाएगा, जैसे श्रीराम के भारत वापस आने पर मनाया गया था। उन्होंने कहा कि बच्चे, महिलाएं, युवा, समाज के सभी वर्ग मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

22 जनवरी को सभी लोग दीये जलाएंगे

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी 15 जनवरी को दिल्ली के गुरु रविदास मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर सफाई की थी। नड्डा ने कहा कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक बीजेपी देश भर के सभी धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाएगी। 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों के बाहर दीये जलाएंगे और भगवान राम की पूजा-अर्चना करेंगे।

पीएम ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया

इससे पहले 11 जनवरी को पीएम मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने नासिक में धाम पंचवटी से 11 दिन के विशेष अनुष्ठान को शुरू किया था। पीएम ने इस दौरान मंदिर में साफ-सफाई भी की। उन्होंने कहा कि मैं भावुक हूं, भाव-विह्वल हूं। जिस सपने को अनेक पीढ़ियों ने वर्षों तक एक संकल्प की तरह अपने हृदय में जिया, उन्हें उसे साकार होते हुए देखने का सौभाग्य मिला है।

यह भी पढ़ें – Maldives: संजय मिश्रा ने मालदीव को लेकर दिया विवादित बयान ‘मालदीव और नर्क में भी करेंगे शूट’

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button