Advertisement

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

Nitish tribute to Nehru

Nitish tribute to Nehru

Share
Advertisement

Nitish tribute to Nehru: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Advertisement

Nitish tribute to Nehru: डिप्टी सीएम तेजस्वी ने भी अर्पित किए पुष्प

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने भी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

Nitish tribute to Nehru: बिहार गीत और देशभक्ति गीत का भी आयोजन

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *