CM Birthday: अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान

Share

CM Birthday: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से सीएम भगवंत सिंह मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही हैं। गुरप्रीत कौर मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम मान और अपनी कुछ छवियां शेयर की और इसके साथ उन्होंने एक बहुत ही खूबसुरत कैप्शन लिखकर पति भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी।

CM Birthday: पंजाब के लोगों के दिलों में बने रहें

गुरप्रीत कौर मान ने पति भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कुछ तस्वीरे शेयर की। और लिखा, जन्मदिन की शुभकामना सर। भगवान आपको सदैव खुश रखें, आप सदैव खुश एवं स्वस्थ रहें। खूब जियो. पंजाब आपके दिल में रहता है और आप पंजाबियों के दिल में। ईश्वर आपको पंजाब और पंजाबियत की और अधिक सेवा करने की शक्ति दें।

प्रधानमंत्री ने भी दी जन्मदिन की बधाई

बता दें उनके जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम भगवंत मान को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर पोस्‍ट साझा करते हुए लिखा- पंजाब सीएम भगवंत मान भगवंत मान को बधाई। भगवान उन्हें लंबी और स्‍वस्‍थ जिंदगी प्रदान करें।

ये भी पढ़ें- Punjab News: शहीद परविन्दर सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान