बड़ी ख़बर

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी रूस दौरे पर रवाना, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी रूस दौरे पर रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देशों के प्रमुख के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे में शी जिनपिंग से भी मुलाकात हो सकती है। 28 देशों के नेता ब्रिक्स सम्मेलन में नजर आ सकते हैं।

विदेश सचिव ने दौरे पर बात करते हुए कहा था कि शिखर सम्मेलन 22 अक्टूबर को शुरू होगा और पहले दिन शाम को नेताओं के लिए रात्रिभोज होगा। शिखर सम्मेलन का मुख्य दिन 23 अक्टूबर है जिसमें दो मुख्य सत्र होंगे- सुबह एक क्लोज प्लेनरी सेशन और उसके बाद दोपहर में एक ओपन प्लेनरी सेशन जो शिखर सम्मेलन के मुख्य विषय को समर्पित होगा। नेताओं द्वारा कज़ान घोषणा को अपनाने की भी उम्मीद है जो ब्रिक्स के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करेगी। शिखर सम्मेलन 24 अक्टूबर को समाप्त होगा लेकिन प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताओं के कारण 23 अक्टूबर को नई दिल्ली लौटेंगे

विदेश सचिव ने कहा था कि 85 भारतीय नागरिकों अभी तक रूसी सेना से छूट चुके हैं जबकि 20 अन्य की रिहाई के लिए भारतीय अधिकारी लगातार रूसी समकक्षों के साथ काम कर रहे हैं। हम जल्दी ही उनकी रिहाई पर भी काम कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि 2006 की बात करें तो इस समय ब्रिक्स की स्थापना हुई थी। ब्राजील, रूस, भारत और चीन (ब्रिक) में थे। 2010 में दक्षिण अफ्रीका इसका सदस्य बन गया तो नाम बदल गया। ब्रिक से बदलकर ब्रिक्स कर दिया गया।

इन देशों को मिला निमंत्रण

इसमें रूस (मेजबान), ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, अल्जीरिया, आर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बेलारूस, बोलीविया, कांगो, क्यूबा, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मॉरिटानिया, मेक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, निकारागुआ, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, टर्की, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, वेनेजुएला, वियतनाम, सर्बिया, फिलिस्तीन शामिल है।

Border Dispute : भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति, LAC के मुद्दे पर हुआ समझौता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button