PM Modi Austria Visit : संघीय चांसलरी की अतिथि पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर, पीएम मोदी ने कहा – ‘मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों…’

PM Modi Austria Visit : पीएम मोदी और चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। पीएम मोदी ने संघीय चांसलरी की अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। साथ ही पीएम ने कहा कि दोनों देशों की युवा शक्ति और विचारों को कनेक्ट करने के लिए स्टार्टअप ब्रिज को गति दी जाएगी। मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप पर पहले से समझौता हुआ है।
आपको बता दें कि अबतक किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा नहीं किया था, जब प्रधानमंत्री वियना पहुंचे तो उनका स्वागत विदेश मंत्री एलेक्जेंडर ने किया। साथ ही ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ प्राइवेट डिनर भी हुआ, वहीं चांसलर ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली। वहीं ऑस्ट्रिया के वियना में पीएम मोदी ने संघीय चांसलरी की अतिथि पुस्तिका पर हस्थाक्षर किए। जब पीएम अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर रहे थे। उससमय चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद थे। पीएम मोदी और ऑल्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। यह बैठक ऑस्ट्रिया के वियना के संघीय चांसलरी में हुई।
दोनों देशों की युवा शक्ति : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की युवा शक्ति और विचारों को कनेक्ट करने के लिए स्टार्टअप ब्रिज को गति दी जाएगी। मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप पर पहले से समझौता हुआ है। यह लीगल माइग्रेशन और कुशल कार्यबल की आवाजाही में सहयोग देगा… मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों, चाहे यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति. सभी पर विस्तार में बात की है। मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है, समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता। चाहे वह कहीं भी हो, मासूम लोगों के जान की हानि अस्वीकार्य है। भारत और ऑस्ट्रिया संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं और इसके लिए हम साथ मिलकर हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं।
भारत को यूरोपीय चिंताओं : चांसलर कार्ल नेहमर
ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा कि कल रात और आज सुबह हमने यूक्रेन में रूसी आक्रमण पर बेहद गंभीरता से बात की. मेरे लिए, ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में, भारत के आकलन को जानना और उसे समझना तथा भारत को यूरोपीय चिंताओं और परेशानियों से परिचित कराना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, मध्य पूर्व में संघर्ष एक प्रमुख विषय था और इस चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति के अलावा, हमने अपने सहयोग के सकारात्मक पहलुओं का भी उल्लेख किया
ये भी पढ़ें : Punjab: पंजाब के CM भगवंत मान ने धरना समाप्ति की अपील की, किसानों ने भी रखी शर्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप