
जीवन मे जब भी किसी से मुलाकात होती है तो मन में हमेशा ये ख्याल आता है कि क्या ये व्यक्ति सही है। कई बार हम किसी से मिले और उनका बातें करने का तरीका अच्छा लगा या उनके विचार अच्छे लगे तो ऐसा लगता है कि ये ही व्यक्ति जीवनसाथी बनने के लिए सही है। कुछ मुलाकात में ही अच्छे दोस्त हो जाते हैं जबकि कुछ लोगों के साथ सालों तक रहने के बाद भी उनके विचार हमसे नहीं मिलते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई राशियां एक-दूसरे के साथ बहुत कम्फर्टेबल होती है और कुछ राशियां एक-दूसरे के साथ रह भी नहीं पाती है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी राशियां हैं जो परफेक्ट जोड़ी नहीं बन सकती है।
मकर और मेष राशि
अच्छे विचारों आर रहन-सहन वाले मकर राशि के लोगों की मनमौजी और बेसब्र रहने वाले मेष राशि वालों के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं बनता है। मेष राशि के नियंत्रण में रखने के स्वभाव के कारण मकर राशि के लोग उनसे परेशान रहते हैं।
कुंभ और वृषभ राशि
कुंभ राशि वाले जिद्दी, आजाद ख्यालों वाले लोग होते हैं। जिसके कारण उनकी अक्सर वृषभ राशि वालों नहीं बनती है। अगर कुंभ और वृषभ राशि वालों की जोड़ी बन जाए तो इनमें बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा होगा।
मीन और मिथुन राशि
मीन राशि वाले सहज व्यवहार के होते हैं तो अक्सर वे मिथुन राशि के लोगों को समझ नहीं पाते हैं। मिथुन राशि के लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं जबकि मीन राशि के लोग दूसरों की भावनाओं, इच्छाओं का पूरी तरह से ख्याल रखते हैं।
मेष और कर्क राशि
मेष राशि के लोग तेजतर्रार होते हैं। जब ये लोग अच्छे लोगों के साथ रिश्ते में आते हैं तो उन्हें दिक्कतें ही आती हैं। कर्क राशि वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले और अच्छे विचार के लोग होते है।
मिथुन और कन्या
मिथुन राशि वाले लोग मौजमस्ती और प्यार करने में यकीन रखते हैं तो कन्या राशि वालों की पहली प्राथमिकता उनका काम होता है। मिथुन राशि वाले अपना प्यार बेझिझक दिखाते हैं वहीं कन्या राशि वाले इस मामले में बहुत संकोची होते हैं।