Delhi NCRराजनीति

BJP को दिल्ली की जनता ने MCD में कई मौके दिये, उसके बदले भाजपा पार्षदों ने लोगों को भ्रष्टाचार गिफ्ट में दिया- गोपाल राय

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी एमसीडी को कूडा और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दिल्ली में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक अभियान चलाएगी। ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान के तहत ढाई हजार बैठकें की जाएंगी। पूरे अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के विधायक करेंगे।‌ अभियान ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ के लिए 25 से 30 अगस्त तक दिल्ली के सभी 272 वार्डों में वार्ड वाइज तैयारी बैठक आयोजित होंगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को‌‌ संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की जनता ने बार बार मौका दिया। उसके बदले में दिल्ली के लोगों को भाजपा के पार्षदों ने दो चीजें कूड़ा और भ्रष्टाचार गिफ्ट में दिया। पूरी दिल्ली में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली में कूड़े का पहाड़ खड़ा हुआ है।

गोपाल राय ने कहा कि भ्रष्टाचार ने एमसीडी के पूरे सिस्टम को ऊपर से नीचे तक खोखला कर दिया है। उसका परिणाम यह है कि आज एमसीडी की संपत्तियों को बेचकर भी भाजपा के लिए एमसीडी को चलाना संभव नहीं रह गया है। ऐसे में औने-पौने दाम पर एमसीडी की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। भाजपा को जाते-जाते भी ऐसा लग रहा है कि जो कुछ बचा है, उसे भी बेच दो। दिल्ली में कल हमने सभी विधायकों, पार्टी के पदाधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक की। उसके बाद फैसला लिया कि दिल्ली में एमसीडी को कूडा और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक अभियान का पहला चरण चलाया जाएगा। इस 1 महीने के लंबे अभियान में ढाई हजार बैठकें की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button