Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Share

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस दौरान सदन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को कहा कि मैं पूछता हूं कि किसको टिकट दिया, टुकड़ों-टुकड़ों गैंग वालों को? आपकी सरकारों में अंग्रेजों की मानसिकता दिखती थी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि  कांग्रेस ने इस चुनाव में भय और भ्रम की राजनीति की। आपने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वालों को भी टिकट देकर सांसद बनाने का काम किया। मैं पूछता हूं कि किसको टिकट दिया, टुकड़ों-टुकड़ों गैंग वालों को? आपकी सरकारों में अंग्रेजों की मानसिकता दिखती थी। पहले दंड देने वाले कानून थे, अब हमने न्याय देने वाला कानून दिया। अब नाबालिग से रेप करने वाले को फांसी की सजा होगी। विद्रोह करने वाले को जेल होगी। वहीं राजद्रोह की जगह अब देशद्रोह कानून होगा और देश के खिलाफ बोलना गुनाह होगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि  लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने से पहले तक वे बिना जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद ले रहे थे।क्या वे पूरे दिन लोकसभा में बैठेंगे? वो अब भी यहां नहीं हैं। क्या कांग्रेस का राहुलयान फिर से फेल हो गया है? कांग्रेस चार जून से दिखाने में लगी है 99 का आंकड़ा 240 से बड़ा होता है। अब तो एक और कम होकर 98 रह गई है।

Lucknow: बाढ़ के समय जन-धन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, अलर्ट मोड में रहें सभी जिले: CM योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *