Parliament Security Breach: संसद में घुसपैठ मामले के मास्टरमाइंड ललित झा कोर्ट में पेश, मिली 7 दिन की पुलिस रिमांड

Parliament Security Breach mastermind lalit jha got 7 days police remand

Parliament Security Breach mastermind lalit jha got 7 days police remand

Share

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर फरार चल रहे मुख्य 6 आरोपियों में से एक और इस हमले के मास्टरमाइड ललित झा ने बीतें दिन खुद कर्तव्य पथ थाने जाकर पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ललित झा को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर पहले तो मेडिकल के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

ललित झा का सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 लोगों के साथ मिलकर संसद में घुसपैठ करने का मास्टर प्लान बनाने वाले ललित झा को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिल्ली पुलिस को दिए है।

बताते चलें कि इससे पहले मामले के चार आरोपियों सागर शर्मा, मनोरंजन, नीता देवी और अमोल शिंदे को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अदालत ने उन चारो आरोपियों को भी सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए मामलों के विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष चारों आरोपियों को पेश किया गया था।

दिल्ली पुलिस की और से पेश अतुल श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि संसद में घुसपैठ करने वाले इन सभी 4 आरोपियों पर एक्शन लेते हुए सभी पर IPC यानी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

BJP का दावा ललित झा के TMC नेताओं से संबंध

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मंत्री व तृणमूल विधायक तापस राय के साथ ललित की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ये आरोप लगाए है कि संसद में घुसपैठ मामले के मास्टरमाइंड ललित झा के तार तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं से है।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/sports/mumbai-indians-new-captain-of-ipl-2024-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *