Advertisement

BIG BREAKING: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से छीना कप्तानी का पद, इस खिलाड़ी को मिली MI की कमान

mumbai indians new captain

mumbai indians new captain

Share
Advertisement

BIG BREAKING:आगामी (IPL) यानी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। बता दें कि (IPL) के साल 2024 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टीम को 5 बार IPL का खिलाब जीताने वाले वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

Advertisement

बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था और उनकी गिनती इस लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। वह 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। वहीं पिछले 2 सीजन गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑक्शन से पहले मुंबई ने 15 करोड़ रुपए में हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड करते हुए अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था।

15 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात से खरीदा

बता दें कि हार्दिक 2 सालों तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। जहां दोनों बार उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/sports/pakistani-cricketer-ahmed-shehzad-psl-retirement-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *