बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत, इस्लामाबाद विस्फोट का बदला

Pakistan Airstrike in Afghanistan : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हमला किया है, जिसमें 19 लोगों की मौत हुई है। इस एयरस्ट्राइक में एफ-16 और जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल हुआ। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उन्होंने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। वही इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए अफगानिस्तान ने कहा कि इन हमलों में हमारे आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है।

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर लिखा, “कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद एंव घायल हुए हैं।

इस्लामाबाद मस्जिद पर हुआ था बड़ा हमला

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर इन हमलों की पुष्टि की और बताया कि रमजान की शुरुआत से अब तक तीन हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तालिबान और उनके सहयोगियों के आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाया है।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने उस संगठन को भी निशाना बनाया है, जिसने इस्लामाबाद की मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 लोग मारे गए और 160 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह हमला 2008 के मैरियट होटल बम धमाके के बाद इस्लामाबाद पर हुआ सबसे घातक हमला था।

तालिबान ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई

पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान से बार-बार अनुरोध किया है कि वह अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए होने से रोके, लेकिन अफगान तालिबान ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

अफगानिस्तान पाकिस्तान से लेगा बदला

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने जोर देकर बोला है कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला जरूर लिया जाएगा। अभी के लिए तालिबानी प्रशासन नुकसान का जायजा ले रहा है और उसी आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल से 8 आतंकी गिरफ्तार, ISI के इशारे पर कर रहे थे काम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button