One Nation – One Election : मोदी कैबिनेट ने ‘वन नेशन – वन इलेक्शन’ विधेयक को दी मंजूरी, इस सत्र में हो सकता है पेश
One Nation, One Election : मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को वन नेशन, वन इलेक्शन को मंजूरी दी है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अगले हफ्ते इसे पेश कर सकती है। सरकार लगातार वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर तैयारी कर रही है। एक दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन का पक्ष लिया था।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैं कृषि मंत्री हूं, जब चुनाव आया तो मैं तीन महीने तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा। इससे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का समय बर्बाद होता है और सभी विकास कार्य रुक जाते हैं. फिर नई घोषणाएं करनी होंगी. जनकल्याण के काम पीछे छूट जाते हैं, इतना ही नहीं भारी भरकम खर्च होता है।
‘समय बर्बाद हो जाता है’
उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग भी खर्च करता है, वह पैसा जनता का होता है और फिर राजनीतिक पार्टियां भी खर्च करती हैं। इतना समय बर्बाद हो जाता है। अब दूसरे राज्यों में चुनाव होंगे तो हरियाणा के अधिकारी पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे, यहां आपका काम 2-3 महीने तक ठप रहेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। पहले पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन का जिक्र किया है। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार अगले हफ्ते इसे पेश करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें : Places of Worship Act : सुप्रीम कोर्ट में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर होगी सुनवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप