
भारतपे(BharatPe) के पूर्व सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर, जो शार्क टैंक इंडिया सीज़न 1 का भी हिस्सा रहे है। उनकी तुलना लोकप्रिय YouTuber अंकुर वारिकू के साथ की गई। जिसपर उन्होंने नाखुशी जताई है। अशनीर ग्रोवर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जब एक छात्र ने उनसे पूछा कि क्या वह भी YouTuber Warikoo की तरह एक सोशल मीडिया प्रभावकार (Influencer) बन गए हैं।
Ankur warikoo saab
— EngiNerd. (@mainbhiengineer) March 26, 2023pic.twitter.com/7P2XElk2Lw
इस सवाल का जवाब अशनीर ग्रोवर ने मजाक में दिया और कहा कि इस तुलना ने उन्हें नाराज कर दिया। अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इससे अधिक आपत्तिजनक बयान कभी नहीं सुना। अशनीर ने कहा कि लोगों को उनकी तुलना वारिकू से करने से बचना चाहिए। असनीर ग्रोवर को तुलना ने नाराज कर दिया है और वह इस कार्यक्रम को छोड़ना चाहते हैं।
अशनीर ग्रोवर के रिएक्शन ने कई ट्विटर यूजर्स को सपराइस्ड कर दिया है, लेकिन कुछ ने करोड़पति उद्यमी(entrepreneur) को ‘घमंडी’ भी कहा है।