
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट डीवा नोरा फतेही ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। नोरा अक्सर अपने डांसिंग मूव्स या फिर अपनी अदाओं को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती है। जिसपर उनके फैन्स काफी रिएक्ट करते है।
इसबार फिर नोरा ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और उनकी इस अदाओं पर उनके फैंस दीवाने हो गए है। आपने अबतक नोरा का सिजलिंग अंदाज डांस में देखा होगा लेकिन इस बार तस्वीरों में नोरा के जलवे सोशल मीडिया पर तापमान बढ़ा रहे है। इनकी सिजलिंग अदाओं के फैन्स दीवाने हो रहे है और उनके पोस्ट को लाइक कर कमेंट कर रहे है।
नोरा इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नोरा, अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगी। फिल्म से नोरा का एक आइटम सॉन्ग “महबूब मेरे” रिलीज किया गया है जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। गाने में नोरा के अंदाज और डांसिंग मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बता दें कि नोरा ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन वायरल तस्वीरों को नोरा फतेही ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा चुकी है। तस्वीरों में नोरा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।
नोरा की तस्वीरों में उनकी सिजलिंग अदाओं पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को अब तक 21 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इस बात से नोरा की सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।