
Tripura : मानव तस्करी में संलिप्तता के लिए राज्य के कई क्षेत्रों से 5 लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने कहा कि एनआईए की टीमें पूर्वोत्तर राज्य पहुंची, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बीएसएफ की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया
मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने बीएसएफ की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। साथ ही, अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस को इस योजना के बारे में सूचित नहीं किया गया था। सनद रहे कि बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल द्वारा राज्य का दौरा करने और बिना बाड़ वाली सीमाओं का निरीक्षण करने पर जोर देने के कुछ दिनों बाद ये पांच गिरफ्तारियां की गई हैं।
सीमावर्ती जिलों में अभियान चलाया गया था
बांग्लादेश से मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में कम से कम 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 8 नंवबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 सीमावर्ती जिलों में अभियान चलाया था। अवैध प्रवासियों की सीमा पार आवाजाही को को लेकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया था।
पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है
21 दिसंबर को नितिन अग्रवाल ने एनसी नगर बीओपी का निरीक्षण किया था और घुसपैठ को रोकने के लिए बाड़ में अंतराल को भरने की आवश्यकता पर जोर दिया था। मानव तस्करी मामले में एनआई और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में त्रिपुरा से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी, 2024 में हम 23 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : संजय राउत