सरकार ने कल शाम नई दिल्ली में भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं का किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए भारतीय दल (Indian team) के कई सदस्य कल स्वदेश लौटे है। जिन्में से स्वर्ण पदक (gold medal) विजेता नीरज चोपड़ा (Winner Neeraj Chopra), रजत पदक (silver medal) विजेता रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya), कांस्य पदक (bronze medal) विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) और लवलीना बोरगोहेन (lovlina borgohain) शामिल हैं। इन तमाम खिलाडियों (India players) की उनके परिवारों व समथर्कों ने नई दिल्ली (New Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर अगवानी की है।
मालूम हो कि स्वागत समारोह के बाद खेल मंत्री (sports minister) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), विधि मंत्री (law minister) किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पुनिया, लवलीना बोरगेहेन तथा पुरूष हॉकी टीम का स्वागत किया है। इसके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस बार भारत की ओर से अबतक का सबसे बड़ा दल तोक्यो भेजा गया था। इसी बार भारतीय खिलाडि़यों (Indian team) ने अब तक के सर्वाधिक पदक हासिल किये।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया है कि 41 वर्षो के बाद भारत ने हॉकी (Hockey) में पदक जीता है। साछ ही पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने ओलिम्पिक (Olympic) के लिए क्वालीफाई (qualify) किया है। अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि 2024 के पेरिस ओलिम्पिक्स (Paris Olympics) और 2028 के लॉस एंजलिस ओलिम्पिक्स (Los Angeles Olympics) में भारतीय खिलाडी (Indian players) तोक्यो ओलिम्पिक्स (Tokyo Olympics) का रिकॉर्ड तोडेंगे।
विधि मंत्री ने भारतीय खिलाडियों की तारीफ
बता दें कि विधि मंत्री (law minister) किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने भारतीय खिलाडियों (Indian players) के प्रदर्शन की प्रशंसा की और बताया गया है कि 2028 में भारतीय खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं, खेल राज्य मंत्री (Minister of State for Sports) निशिथ प्रमाणिक (Nishith Pramanik) ने तोक्यो ओलिम्पिक (Tokyo Olympics) में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाडियों और उनके प्रशिक्षकों की सराहना की है।