टेक

लैपटॉप चार्ज करते समय ये 5 गलतियां कभी न करें, हो सकता है नुकसान

Laptop Charging Mistakes : आजकल लैपटॉप हर किसी के काम का अहम हिस्सा बन गया है, चाहे ऑफिस का काम हो या पर्सनल. लेकिन कई बार लोग चार्जिंग करते समय कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं, जो लैपटॉप के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ सावधानियां, जो आपको चार्जिंग के दौरान अपनानी चाहिए.

चार्जिंग के दौरान भारी काम न करें

लैपटॉप चार्ज होते समय गेम खेलना, वीडियो एडिट करना या बड़े सॉफ्टवेयर चलाना बैटरी और प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव डालता है. इससे लैपटॉप गरम हो जाता है और बैटरी की क्षमता कम हो सकती है. कोशिश करें कि चार्जिंग के समय हल्का काम ही करें.

सही जगह पर लैपटॉप रखें

कई लोग चार्जिंग करते समय लैपटॉप को बिस्तर, तकिए या कंबल पर रख देते हैं. इससे वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं और मदरबोर्ड व अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है. हमेशा लैपटॉप को फ्लैट और ठंडी सतह पर रखें.

ओवरचार्जिंग से बचें

हालांकि नए लैपटॉप में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन मौजूद होती है, लेकिन रातभर चार्ज पर लगाना ठीक नहीं है. जब बैटरी लगभग 80-90% तक चार्ज हो जाए, चार्जर निकाल दें. इससे बैटरी की उम्र लंबे समय तक बनी रहती है.

सही चार्जर का इस्तेमाल करें

सस्ते या नकली चार्जर बैटरी के लिए खतरनाक हो सकते हैं और शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं. हमेशा लैपटॉप के साथ आया ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें. अगर चार्जर खराब हो जाए, तो कंपनी द्वारा प्रमाणित चार्जर ही खरीदें.

गर्म होने पर तुरंत रोकें

अगर चार्जिंग के दौरान लैपटॉप बहुत गरम हो जाए, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. अत्यधिक गर्मी से बैटरी और लैपटॉप के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है. जरूरत पड़े तो कूलिंग पैड का भी इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- नारियल तेल और फिटकरी से स्किन के अद्भुत फायदे, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button