बिखर रहा है Neetu Kapoor का परिवार? ऐसे बयां किया दर्द, जो परिवार को साथ रखते थे उन्हें..

नीतू कपूर, आलिया और रणबीर

नीतू कपूर, आलिया और रणबीर

Share

Neetu Kapoor Cryptic Post: रणवीर कपूर की मां नीतू कपूर के एक पोस्ट से कपूर फैमिली को चाहने वाले थोड़ा हैरत में आ गए हैं। इस पोस्ट में नीतू कपूर परिवार टूटने की बात करती दिखीं।

कपूर फैमिली को बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहा जाता है, और नीतू कपूर इस फैमिली का अहम हिस्सा हैं यू तो नीतू कपूर अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नीतू को गुस्सा करते और तंज कसते कम ही देखा जाता हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने परिवार को लेकर एक पोस्ट किया जिसपर सभी की नजरे गईं।

क्या लिखा नीतू ने पोस्ट में?

हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है जिसपर उन्होंने लिखा – ये कारण है कि अब हमारे परिवार पहले जैसे नहीं रहे। क्योंकि हम उन्हें दफना देते हैं जो परिवार को संजो कर रखा करते हैं। नीतू ने पम्मी बक्शी गौतम का पोस्ट अपनी स्टोरी पर शेयर किया था।

नीतू कपूर के इस पोस्ट पर लोगों का ध्यान इसलिए भी गया क्योंकि हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया था जिसमें कंगना ने बिना नाम लिए एक स्टार कपल पर तंज कसा था। जिसके बाद कयास लगने लगे थे कि वो रणबीर और आलिया की शादी पर तंज कस रही हैं।



कंगना ने कही थी ये बात

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था – ‘ऐसा तब होता है जब आप प्यार के लिए नहीं बल्कि फिल्म के प्रचार/पैसे/काम के लिए शादी करते हैं। एक्टर ने मूवी माफिया के प्रेशर में आकर शादी की। पापा की परी से वो शादी करले बदले में उसे एक फिल्म मिलेगी करने के लिए, फिल्म डब्बाबंद हो चुकी हैं। अब वो इस झूठी शादी से छुटकारा पाना चाहता है। अब उसे बस अपनी पत्नी और बच्ची का ध्यान रखना चाहिए। ये इंडिया है यहां शादी एक बार हो गई तो बस हो गई।‘

फैमिली ट्रिप में नहीं दिखी था बहु आलिया और पोती राहा

कुछ दिन पहले पूरी फैमिली नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई से बाहर गई थी। इस दौरान नीतू के साथ उनका बेटा और एक्टर रणबीर कपूर वहीं बेटी रिद्धिमा और उनकी बेटी समायरा भी मौजूद थीं। इस बात को कई लोगों ने नोटिस किया कि आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा इस वेकेशन फैमिली ट्रीप में साथ दिखाई नहीं दी। ऐसे में कमेंट सेक्शन में कई लोग परिवार में दरार आने की बात करते दिखे थे। हालांकि नीतू ने आलिया को इस ट्रिप पर याद करते हुए मेंशन किया था, वहीं आलिया ने भी दिल बना कर कमेंट किया था।

ये भी पढ़ें: आमिर खान ने राजा हिंदुस्तानी में 47 बार किया था करिश्मा कपूर को KISS, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *