Biharबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

NEET Paper Leak: CBI को मिली बड़ी कामयाबी, नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 दिन की मिली रिमांड

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीबीआई ने मामले के मास्टरमाइंड राकेश रंजन उर्फ रॉकी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। सीबीआई को अदालत से रंजन की 10 दिन की हिरासत मिली है। पटना और कोलकाता में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

रॉकी रांची में होटल चलाता है

राकेश रंजन उर्फ रॉकी मूलरूप से बिहार के नवादा का रहने वाला है। रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है। पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रांची और पटना के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

रॉकी ने NEET पेपर लीक के बाद उसका जवाब तैयार करने के लिए सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रॉकी, झारखंड में संजीव मुखिया गिरोह का खास एसेट है। रांची और पटना के MBBS स्टूडेंट्स को सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया। जानकारी के मुताबिक, रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सॉल्वर्स के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

सीबीआई को संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश

सीबीआई को यह सफलता अमन सिंह की गिरफ्तारी के बाद मिली है। सीबीआई ने अमन को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया था। अमन सिंह, पेपर लीक कांड में रॉकी का बेहद खास बताया गया है। अमन सिंह और रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई को अब नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है। अमन सिंह की गिरफ्तारी के बाद रॉकी की गिरफ्तार हुई और 10 दिन की रिमांड मिली है। रॉकी को रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई की टीम अब संजीव मुखिया की लोकेशन को लेकर पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें: BRICS : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला BRICS संसदीय मंच की बैठक में हुए शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button